
लखनऊ-2024 के चुनाव को लेकर सपा एक्टिव मोड में आ गई है.24 के सियासी समीकरण में समाजवादी पार्टी ने अपनी पैठ जमाने के लिए और चुनावी मैदान में बिल्कुल हिट साबित हो.इसके लिए अभी से काम करना शुरु कर दिया है.इसी के साथ सपा अपने सॉफ्ट हिंदुत्व वाले प्लान को लेकर आगे बढ़ रही है.बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है.इसी के तहत आज सीतापुर के नैमिषारण्य में सपा के प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो रहा है.और इस प्रशिक्षण शिविर में सपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय सीतापुर दौरे पर है. और प्रशिक्षण शिविर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. साथ ही सपाइयों को ‘चुनावी मंत्र’ देंगे.अखिलेश यादव के साथ शिवापाल यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहेंगे.
बता दें कि सपा के प्रशिक्षण शिविर के साथ लोक जागरण यात्रा भी निकाली जा रही है. इन दोनों ही चीजों के जरिए जातीगत समीकरण को भी साधने की कोशिश की जा रही है. वहीं माना जा रहा है कि लोक जागरण यात्रा के तहत बीजेपी के खिलाफ चुनावी मुद्दों को धार देने की कवायद भी तेज हो गई है.
प्रशिक्षण शिविर वाली चाल पर बीजेपी को आपत्ति!
वहीं सपा के प्रशिक्षण शिविर वाली राह पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा है.बीजेपी नेताओं की ओर से कहा गया कि सपा जिस तरीके के राजनीतिक रुख को अपना रही है.ये बहुत ही बचकाना है.सपा के किसी भी कार्यक्रम से बीजेपी को आपत्ति नहीं है.लेकिन पहले सपा झूठी राजनीति को करना बंद कर दें.









