चेकिंग के नाम पर 50 किलो चांदी की लूट, इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से बरामद हुआ सामान  

चेकिंग के नाम पर 50 किलो चांदी लूटी गई थी. अब इस मामले में एक्शन लिया गया है.लूट के मामले में भोगनीपुर इंस्पेक्टर और दारोगा को गिरफ्तार किया गया है.

डिजिटल डेस्क- सर्राफा कारोबारी से 6 जून को चेकिंग के नाम पर 50 किलो चांदी लूटी गई थी. अब इस मामले में एक्शन लिया गया है.लूट के मामले में भोगनीपुर इंस्पेक्टर और दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. SHO अजय पाल और SI चिंतन कौशिक की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन SHO का कारखास सिपाही रामशंकर फरार चल रहा है.

बता दें कि 50 किलो चांदी के लूट के मामले में औरैया SP चारू निगम, SP बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रुप से छापा मारा.औरैया पुलिस दोनों पुलिसकर्मियों को औरैया ले जाएगी.जानकारी के लिए ये भी बता दें कि आगरा के व्यापारी मनीष सोनी से औरैया में चांदी लूटी थी.चेकिंग के नाम पर गाड़ी रोककर औरैया में चांदी लूटी थी.

सबसे अहम बात ये है कि इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से 50 किलो चांदी बरामद हुई.इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए दोपहर 1 बजे औरैया पुलिस प्रेसवार्ता करने वाली है.

Related Articles

Back to top button