
लखीमपुर खीरी- कुछ आम लोग CM से मिलने के लिए आस लिए आ रहे थे. लेकिन लखीमपुर खीरी में CM से मिलने आ रहे ग्रामीणों को ट्रेन से उतारा गया. पुलिस ने 40 ग्रामीणों को गोला स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया.बता दें कि कंधई पुरवा में ब्रजेश पासी का शव मिलने का मामला है.और इसी मामले में पुलिस उत्पीड़न से परेशान ग्रामीण लखनऊ आ रहे थे. मामले में SP ने मैलानी एसओ राहुल सिंह को लाइन हाजिर किया है.

इस तरीके से ग्रामीणों को ट्रेन से उतारने के बाद गोला रेलवे स्टेशन छावनी बन गया है. यात्रियों में अफरा-तफरी दिखाई दिया. सीएम योगी को दुखड़ा सुनाने के लिए ग्रामीण लखनऊ आ रहे थे.
पूरा मामला कुछ तरीके से है कि आरख बिरादरी के व्यक्ति के घर ब्रजेश का शव मिला था.इस मामले में पासी और आरख बिरादरी के बीच तनाव है.10 मई को ब्रजेश पासी का शव मिला था.12 जून को दोनों पक्षों में टकराव हुआ, बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची थी.मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया था.इसके बाद कंधईपुर गांव में पुलिस का तांडव शुरू हुआ था.पुलिस की डर से ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन कर गए थे.पुलिस ने गांव के 48 के अधिक लोगों पर केस दर्ज किया. पुलिसिया उत्पीड़न से पासी बिरादरी के लोग परेशान है.









