यूपी में आवारा पशुओं का आतंक जारी, ड्यूटी पर तैनात दारोगा को सांड ने सड़क पर पटका, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हापुड़ देहात के नवीन मंडी में ड्यूटी पर तैनात दारोगा महाराज सिंह को सांड ने सड़क पर पटका दिया. इतना ही नहीं सड़क पर पटकने के बाद सांड दारोगा पर हमलावर हो गया. सांड को हमला करते देख…वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर दारोगा को बचाया.

हापुड़; यूपी में आवारा पशुओं का आतंक बदस्तूर जारी है. यहां, आम आदमी को छोड़ों पुलिस भी नहीं सुरक्षित है. सड़कों पर घूमते आवारा पशु कब किस पर हमलावर हो जाएं कोई भरोसा नहीं ? प्रशासन लगातार इन पशुओं को पकड़ने का दावा करता है, लेकिन ये सभी दावे ‘ढाक के तीन पात’ ही साबित हो रहे हैं.

इसी की एक बानगी हापुड़ में देखने को मिली. यहां हापुड़ देहात के नवीन मंडी में ड्यूटी पर तैनात दारोगा महाराज सिंह को सांड ने सड़क पर पटका दिया. इतना ही नहीं सड़क पर पटकने के बाद सांड दारोगा पर हमलावर हो गया. सांड को हमला करते देख…वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर दारोगा को बचाया. लेकिन तब तक एसआई घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गौरतलब है कि यूपी में आवारा पशुओं की समस्या पिछले कुछ समय से बनी हुई है. इससे सबसे अधिक प्रभावित किसान व आमजन है. छुट्टा जानवरों से परेशान किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं. सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारी अभी तक छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात के लिए कोई प्रभावी योजना नहीं बना पाए हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button