चॉकलेट दिलाने के बहाने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बगीचे में नाबालिक बालिका के साथ हुई इस घटना कि आपबीती सुनकर परिजन हैरान है।

वाराणसी: जनपद वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है। युवक के द्वारा चॉकलेट दिलाने के बहाने एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी स्थित एक बगीचे में नाबालिक बालिका के साथ हुई इस घटना कि आपबीती सुनकर परिजन हैरान है। इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों ने रामनगर थाने की पुलिस की दी है।

ट्राली चालक की बेटी के साथ परिचित युवक ने किया दुष्कर्म

रामनगर थाना क्षेत्र में ट्रॉली चलाकर अपनी आजीविका चलाने वाले एक व्यक्ति की 11 साल की बेटी के साथ उसके परिचित युवक ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने परिजनों से बताया कि दीपू नामक आरोपी ने साइकिल पर घुमाने और चॉकलेट दिलाने के बहाने पंचवटी तिराहे के समीप बगीचे में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने घटना को अंजाम दिया और बगीचे में ही उसे छोड़ कर भाग गया।

आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 वर्षीय मासूम से उसकी आपबीती सुनकर परिजनों ने इसकी सूचना रामनगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए दीपू शर्मा नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को रामनगर थाना क्षेत्र के गोलाघाट क्षेत्र में देखा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल

Related Articles

Back to top button