वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है प्रदेश

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर थे. यहाँ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कशी विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना की. इसके बाद सीएम योगी ने जगतपुर इंटर कॉलेज में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया.

वाराणसी : सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर थे. यहाँ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कशी विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना की. इसके बाद सीएम योगी ने जगतपुर इंटर कॉलेज में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया. जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा की 1947 में एक देश, भारत का विभाजन कर एक पाकिस्तान बना और एक देश, अंग्रेजों से गुलामी की बेड़ियों से तोड़कर खुद को स्वतंत्र किया था.

सीएम योगी ने कहा की एक भारत है जो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देता है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान है, अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भूखे-नंगों की तरह गली-मोहल्लों में छपटामारी कर रहा है. ये पाकिस्तान की दुर्गति है. अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ, पीएम के स्वागत से देशवासियों का मान बढ़ा है.

सीएम योगी ने आगे अपने सम्बोधन में कहा की 9 साल में देश ने नए मानक गढ़े है, पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिला, भारत की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है वहीं वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है.अब कोई भी भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता और ना ही कोई दुश्मन भारत में घुस नहीं सकता है.

सीएम ने सम्बोधन में काशी के विकास के बारे में बात की उन्होंने कहा की पहले काशी में जाम की समस्या होती थी.अब काशी में कहीं भी जाने का सुगम मार्ग है. अब आतंकवाद, नक्सलवाद अब अतीत की बात है. 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिल रही है.कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को राशन मिला।आज प्रदेश नए दौर में आगे बढ़ रहा है.

Related Articles

Back to top button