ICC ने ठुकराया प्रस्ताव : पाकिस्तान की हुई फजीहत, वर्ल्ड कप मैच को लेकर देखिए भारत का पूरा शेड्यूल

वहीं वर्ल्ड कप मैच को लेकर पाकिस्तान की ओर से कुछ अनुरोध किया गया था. बता दें कि पाकिस्तान के कुछ मैच और जगह को लेकर PCB द्वारा आपत्तियां उठाई गई थी

खेल डेस्क- ODI वर्ल्ड कप 2023 के कौन से मैच किस तरीके से और कहां होंगे इसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है. क्रिकेट प्रेमी, वर्ल्ड कप के मैच को देखने के लिए अभी से तैयार हो गए है. (ICC) ने 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कार्यक्रम सूचि जारी कर दी है, सारे मैच 5 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे, पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जायेगा.

इस बार देश के 10 अलग-अलग शहर मैचों की मेजबानी करेंगे, भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में खेला जाना है.

वहीं वर्ल्ड कप मैच को लेकर पाकिस्तान की ओर से कुछ अनुरोध किया गया था. बता दें कि पाकिस्तान के कुछ मैच और जगह को लेकर PCB द्वारा आपत्तियां उठाई गई थी. ICC ने PCB के इस अनुरोध को ठुकरा दिया है. ICC ने शेड्यूल में किसी भी तरीके का बदलाव नहीं किया है.
इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बयान जारी किया गया है.PCB की ओर से कहा गया कि उन्हें सरकार की ओर से अभी तक वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत नहीं मिली है.

ICC विश्व कप 2023 के लिए भारत का पूरा कार्यक्रम, तारीखें, स्थान और समय

8 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में

11 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में

15 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

19 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश पुणे में एमसीए स्टेडियम

22 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला

29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ के एकाना स्टेडियम में

2 नवंबर: भारत बनाम क्वालीफायर 2, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में

5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में

11 नवंबर: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम क्वालीफायर 1

Related Articles

Back to top button