राजगीर मिस्त्री की बेटी ने B.Ed प्रवेश परीक्षा में किया टॉप, IAS बन करना चाहती है देश की सेवा…

बी.एड के प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाली शिलिनी पटेल के पिता कल्लू राम पटेल वाराणसी में राजगीर मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार की आजीविका चलाते है. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बी.एड प्रवेश परीक्षा की तैयारी शालिनी पटेल ऑनलाइन माध्यम से करती थी.

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल, वाराणसी

वाराणसी. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के द्वारा शुक्रवार को जारी हुए B.Ed प्रवेश परीक्षा में काशी की बेटी शालिनी पटेल ने टॉप कर जनपद का नाम रौशन किया है. शालिनी पटेल ने आर्ट्स स्ट्रीम में 400 नंबरों में 370 अंक हासिल कर प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है है. शालिनी पटेल वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही की रहने वाली है. शालिनी पटेल के टॉप करने की सूचना जैसे मिली, वैसे ही उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया.

पिता करते है राजमिस्त्री का काम, ऑनलाइन तैयारी कर मुकाम किया हासिल

बी.एड के प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाली शिलिनी पटेल के पिता कल्लू राम पटेल वाराणसी में राजगीर मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार की आजीविका चलाते है. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बी.एड प्रवेश परीक्षा की तैयारी शालिनी पटेल ऑनलाइन माध्यम से करती थी. शालिनी पटेल का एक भाई और तीन बहन है और मां अनीता देवी गृहणी है. शालिनी पटेल ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवी संस्थाओं से जुड़कर समाज की सेवा करती हैं. इसके अलावा शालिनी ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही अपने घर के आस -पास के बच्चो को निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाती है.

IAS बनकर देश की करना चाहती है सेवा, बीएचयू से कर चुकी है पढ़ाई

शालिनी पटेल ने बताया कि वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और एम.ए की पढ़ाई कर चुकी है. ग्रेजुएशन और एम.ए में शालिनी पटेल प्रथम स्थान से परीक्षा पास कर चुकी है. शालिनी ने बताया कि वह आगे की अपनी पढ़ाई पूरी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है. इसके लिए वह लगातार ऑनलाइन माध्यम से तैयारी कर रही है. वही अपनी इस कामयाबी के पीछे शालिनी ने अपने माता -पिता को श्रेय दिया है.

Related Articles

Back to top button