यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जारी, अब 12 अधिकारियों के हुए तबादले !

यूपी में इन दिनों बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जारी है. कई जेलरों व कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले के बाद अब 12 जिला प्रोबेशन अधिकारियों के तबादले हुए हैं.

लखनऊ; यूपी में इन दिनों बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जारी है. कई जेलरों व कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले के बाद अब 12 जिला प्रोबेशन अधिकारियों के तबादले हुए हैं. जारी तबादला सूची के अनुसार मोनिका राणा बरेली की जिला प्रोबेशन अधिकारी बनीं हैं. वहीं, रामबाबू विश्वकर्मा को प्रतापगढ़, सर्वजीत सिंह को प्रयागराज, अनुराग रस्तोगी को मुरादाबाद, संजय कुमार को मुजफ्फरनगर, पंकज मिश्रा को गोरखपुर का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया है.

इसी क्रम में समर बहादुर को चित्रकूट, रेनू यादव को कानपुर देहात, विकास चंद्र को मथुरा, चंद्रभूषण को संभल, मनोज कुमार पुष्कर को गाजियाबाद, अजय पाल सिंह को आगरा का नया जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया है. यूपी में जारी बड़े स्तर पर फेरबदल के चलते प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Related Articles

Back to top button