विराट के बल्लेबाजी क्रम को लेकर एबी डिविलियर्स ने कही बड़ी बात, खेल जगत में बनी चर्चा का विषय !

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं कि भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज कौन होगा. मैंने विराट के बारे में चार नंबर पर बल्लेबाजी करने की बातें सुनी हैं. अगर ऐसा होता है तो मैं इसका बड़ा समर्थक रहूंगा"

नई दिल्ली; दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली विश्व कप में भारत की नंबर चार की पहेली का सही जवाब होंगे क्योंकि वह पारी को संभाल सकते हैं और मध्य क्रम में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते हैं.

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं कि भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज कौन होगा. मैंने विराट के बारे में चार नंबर पर बल्लेबाजी करने की बातें सुनी हैं. अगर ऐसा होता है तो मैं इसका बड़ा समर्थक रहूंगा”.

गौरतलब है कि युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से भारत एक उपयुक्त नंबर 4 खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है. वनडे विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है, इस बात पर काफी चर्चा हो रही है भारत की तरफ से 4 नंबर पर बल्लेबाजी कौन करेगा?

Related Articles

Back to top button