
लखनऊ; I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों की आज गुरूवार को मुंबई में मीटिंग होना तय है. बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी मुहर लग सकती है. नेताओं के मुंबई पहुंचने का सिलसिल बुधवार से ही जारी है. वहीं, आज शाम तक भी कई दलों के नेता मुंबई पहुंचेंगे. बैठक से पहले कई दल के नेताओं के बयान भी सामने आए हैं. जिसमें विपक्षी पीएम पद के दावेदार को लेकर विरोधाभास दिख रहा है.
जानिए किस नेता ने क्या कहा…..
I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश के पीएम बनने वाले सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा यह सभी दल मिलकर तय करेंगे.
वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चुतर्वेदी ने कहा है की हम भी चाहते है कि “उद्धव ठाकरे को PM उम्मीदवार” बनाया जाए. साथ ही संजय राउत ने दावा किया कि जैसे-जैसे विपक्ष का ‘INDIA’ गठबंधन आगे बढ़ेगा, हमारी ताकत देखकर चीन सीमाओं से पीछे हटना शुरू कर देगा.
पीएम बनने के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बहन ऊषा देवी ने भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके भाई नीतीश कुमार पीएम बनें, बाकि भगवान की मर्जी है !
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें… जीत दर्ज़ करने के बाद, सभी नेता (विपक्ष के) प्रधानमंत्री का फैसला करेंगे.”









