UP: फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 180 मार्कशीट बरामद

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही देशभर के कई राज्यों की 180 मार्कशीट बरामद की है।

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही देशभर के कई राज्यों की 180 मार्कशीट बरामद की है। गिरफ्तार गैंग दफ्तर खोलकर फर्जी मार्कशीट बनाने का धंधा कर रहा था। गिरोह के सदस्यों से दो लैपटॉप, स्केनर, कलर प्रिंटर, फ़र्ज़ी मार्कशीट और 16 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

बुलन्दशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गैंग पकडा है। गिरफ्तार जालसाजों की निशानदेही पर बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, यूपी, गुज़रात, एमपी समेत देशभर कर प्रदेशों के बोर्ड्स की 180 मार्कशीट बरामद की गई हैं। निजी विश्विद्यालयों की तकनीकी और गैर तकनीकी कोर्सेस की मार्कशीट भी पुलिस ने बरामद की है। फर्जी मार्कशीट डिस्पेच कोरियर की 400 से अधिक पर्चियां भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार गिरोह दफ्तर खोलकर फ़र्ज़ी मार्कशीट बनाने का धंधा कर रहे थे। गिरोह के सदस्य शिक्षा से जुड़ी फर्जी वेबसाइट का संचालन भी कर रहे थे। गिरोह के सदस्यों से दो लैपटॉप, स्केनर, कलर प्रिंटर, फर्जी मार्कशीट और 16 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। बुलन्दशहर की अनूपशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button