राहुल गांधी बोले: पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता, जानिए क्या कहा ?

राहुल गांधी बोले: पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता, जानिए क्या कहा ?

2023 assembly elections: 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रण क्षेत्र में घमासान मचा हुआ है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मिज़ोरम पहुंचे है. वहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर की घटनाओं से ज्यादा इजराइल की चिंता पड़ी है. तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचे है. जहां चुनावी सभा में संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरा है. इस तरह से दोनों पार्टियों के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर मिज़ोरम (Mizoram) पहुंचे है. यहां राजधानी आइजोल में पहुंचने के बाद 2 किलोमीटर पैदल पदयात्रा किए. इसके बाद राजभवन के पास उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि मणिपुर एकीकृत राज्य नहीं है, बल्कि वह दो जातीय समुदाय के बीच बटा हुआ है, और जातीय आधार पर दो राज्यों में विभाजित हो गया है.

ऐसे में राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में लोगों के साथ हत्याएं हुई है, महिलाओं के साथ छेड़-छाड़, बलात्कार हुए है, यहां के लोगों के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं. लेकिन मोदी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उनको इजराइल में क्या हो रहा है, इसमें दिलचस्पी बनी हुई है. मणिपुर में क्या हो रहा है इसकी कोई चिंता नहीं है. जहां बच्चों को मार दिया गया है.

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जुबानी वार किया और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का एटीएम (ATM) बना रखा है. छत्तीसगढ़ में आदिवासी युवाओं के अधिकार का पैसों से लेकर सभी वर्गों के युवाओं का पैसा दिल्ली दरबार के तिजोरी में रखा जाता है.

Related Articles

Back to top button