Weather Report: पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ेगी गलन, आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Report: पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ेगी गलन, आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Report: सर्दी का सितम ढाने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट हो सकती है। अभी तक आप ने गर्म कपड़े नहीं निकाले थे तो अब निकाल लें। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगा। ठंड में एक्यूआई की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में एक्यूआई लगातार बद से बदतर होती जा रही है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 7 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर में हवा बेहद खराब थी। ग्रेटर नोएडा में 288, गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279, फरीदाबाद में 285 और गुरुग्राम में 235 AQI दर्ज किया गया।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश हो सती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button