हिन्द महासागर में इजरायली पोत पर ड्रोन से हमला, जहाज में लगी आग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अटैक आज यानी शनिवार को 12 बजे एक संदिग्ध ड्रोन से किया गया। जिससे इजरायली व्यापारी जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।

इजरायल हमास के बीच जंग जारी है। इसी बीच हिंद महासागर में इजरायली जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अटैक आज यानी शनिवार को 12 बजे एक संदिग्ध ड्रोन से किया गया। जिससे इजरायली व्यापारी जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे की रिपोर्ट के अनुसार भारत के वेरवेल के पास इजरायली व्यापारी जहाज पर हमला हुआ है, जिसकी वजह से जहाज पर आग लग गई। पिछले महीने भी इजरायली पोत पर ड्रोन हमला हुआ था। इसके बाद अमेरिका ने दावा किया था कि हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था।

बता दें कि पिछले महीने हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे इजरायली मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया था। इसके बाद चालक दल के 25 सदस्यों को बंधक बना लिया था। इजरायल इस घटना को भी हूती विद्रोहियों से जोड़कर देख रही है। बता दें कि हूती विद्रोही इजरायल के खिलाफ हमास को समर्थन देने का ऐलान कर चुका है।

Related Articles

Back to top button