“मुझे पीएम चेहरा बनने की कोई इच्छा नही”, खड़गे को इंडिया गठबंधन का चेहरा बनाए जाने पर बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया कि कांग्रेस ...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम इंडिया गठबंधन के लिए पीएम पद के लिए प्रस्तावित किए जाने से वह नाराज हैं।

अटल पार्क में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”नहीं, मैंने कभी इसकी इच्छा नहीं की। मैं चाहता था कि सभी एकजुट हो जाएं। हाल ही में एक बैठक में मैंने सुझाव भी दिया था कि हर राज्य के लिए सांसदों के हिसाब से इसकी गणना की जानी चाहिए। उसी के आधार पर इसका निर्णय लिया जाना चाहिए।” इसी के बाद सीट बंटवारे पर घ्यान देना चाहिए। मैं किसी भी बात से नाराज नहीं हूं।”

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है, विपक्षी इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने मंगलवार को सीट-बंटवारे को “जितनी जल्दी हो सके” अंतिम रूप देने का फैसला किया। कुछ नेताओं ने गठबंधन के प्रधान मंत्री पद के चेहरे के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया। कांग्रेस प्रमुख ने यह कहा, पहले जीतना महत्वपूर्ण है और नेतृत्व का मुद्दा तब “लोकतांत्रिक तरीके से” तय किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button