
लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है @INCIndia, पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म।”
इस लिए दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव 2024 में मिलिंद देवड़ा मुंबई की दक्षिण सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन उस सीट से शिवसेना (यूबीटी) भी उसी सीट पर दावा कर रही है। कांग्रेस इस सीट को ठाकरे गुट को देने पर सहमति है। इस बात से देवड़ा नाराज चल रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि वह शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की तैयारी में हैं।
मुंबई की दक्षिण सीट का प्रतिनिधित्व 2014 से पहले देवड़ा ही करते थे। इस्तीफा देने से पहले देवड़ा ने कहा था कि सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए कोई दवा नहीं करनी चाहिए। मिलिंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। उन्होंने 2004 और 2009 में मुंबई सीट पर जीत दर्ज की थी।
Today marks the conclusion of a significant chapter in my political journey. I have tendered my resignation from the primary membership of @INCIndia, ending my family’s 55-year relationship with the party.
— Milind Deora | मिलिंद देवरा ☮️ (@milinddeora) January 14, 2024
I am grateful to all leaders, colleagues & karyakartas for their…









