नीरव, संजय और माल्या को जल्द भारत लाने की कोशिश, जल्द ब्रिटेन रवाना होगी CBI, ED और NIA की टीम

मिली जानकारी के अनुसार भगोड़े कारोबारियों को लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ब्रिटेन जाएंगे।

भारत से करोड़ों रुपए लेकर भागे कारोबारी नीरव मोदी, संजय भंडारी और विजय माल्या को जल्द भारत लाया जा सकता है। इसको लेकर सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार भगोड़े कारोबारियों को लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ब्रिटेन जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रक्षा डीलर संजय भंडारी, डायमंड बिजनेसमैन नीरव मोदी और विजय माल्या सहित भारत के सभी भगोड़े कारोबारियों के प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए टीम जल्द ब्रिटेन रवाना होगी।  

गौरतलब है कि विजय माल्या एविएशन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रुपए का बकाया है। जिसका भुगतान न किए जाने के मामले में माल्या वांछित है। वह वर्ष 2016 में ब्रिटेन भाग गया था।

Related Articles

Back to top button