मलिहाबाद में 3 लोगों के मौत से मची खलबली, ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा इलाका

ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। इस फायरिंग में 3 लोगों के मृत होने की सुचना मिली है।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया। राजधानी के मलिहाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। इस फायरिंग में 3 लोगों के मृत होने की सुचना मिली है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जमीन की पैमाइश के विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक में दम्पति और उनका बेटा शामिल है।

पूरा मामला मलिहाबाद में मौजूद मोहम्मदनगर गाँव का है। इस घटना को लेखपाल के सामने अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि आज विवादिज जमीन की पैमाईश होनी थी। उससे पहले ही दूसरे पक्ष के लोग असलहे लेकर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। जिसमे ताज खा (55), फरहीन पत्नी फरीद (40) और अंजला पुत्र फरीद (20) की मौत हो गई।

परिवार ने मृतक के चचेरे भाई को दोषी ठहराया है। मामले के संज्ञान में आते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच जांच में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button