डिजिटल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का न सिर्फ भारत के फैंस बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को काफी लम्बे समय से इंतजार था। इंतजार हो भी क्यों ना आखिर इस लीग में जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा जो लेते हैं। इस टूर्नामेंट में फैंस को रोमांच का ऐसा डबल दोसे मिलता है जिसको वो अगले टूर्नामेंट तक याद रखते हैं। मगर अब खबर है कि उनके इस इंतजार पर विराम लगने वाला है। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने फैंस को खशखबरी देते हुए टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। मंगलवार यानी 20 फरवरी को चेयरमैन अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि IPL का नया सीजन आगामी 22 मार्च से शुरू होगा। बता दें कि, इसी साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसके बावजूद इस बार का पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस साल लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई के महीने में करवाया जा सकता है। यही कारण है कि IPL के 17वें सीजन का कार्यक्रम अभी तक दर्शकों से साझा नहीं किया गया है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए धूमल ने बताया कि IPL का कार्यक्रम चरणों में घोषित किया जाएगा। शुरुआत में इस लीग के केवल पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा होगी। बाकी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा आम चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद होगी। 17 IPL के पूरे 17 सालों में ऐसा पहली बार होगा।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने कर दी जाएगी। इस पर धूमल ने जानकारी देते हुए बताया कि वो IPL 2024 को 22 मार्च से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। जिसके लिए वो लीग के टीम एजेंसियों से राय मशवरा लेकर काम कर रहे हैं।
साल 2009 और 2014 में IPL का आयोजन हुआ था बाहर
ज्ञात हो कि, आम चुनावों के दौरान साल 2009 में IPL के पूरे सीजन का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था। जिसके बाद 2014 में भी लोकसभा चुनावों के चलते लीग के कुछ मैच UAE में आयोजित करवाना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद वर्ष 2019 के आम चुनावों में इस लीग का आयोजन पूरी तरह से देश में ही किया गया था। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल का फाइनल 26 मई तक करवाया जा सकता है।









