CM केजरीवाल का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ‘BJP बना रही हमारे देश को पाकिस्तान’

बुधवार को CM Kejariwal ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, 'BJP ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया है।'

डिजिटल डेस्क: जैसे-जैसे देश में चुनाव नजदीक आ रहा है सियासी चहलकदमी बढ़ती चली जा रही है। सत्ता पक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों ने अब अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का साथ, तो चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद AAP और कांग्रेस का गठबंधन अब BJP पर लगातार दबाव बढ़ाने की कवायद में जुट चूका है। इस बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल एक के बाद एक लगातार हमले करते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ ले रहे हैं। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए उन्होंने बुधवार यानी 21 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि, ‘इन लोगों ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया है।’

दरअसल, आज दिल्ली विधानसभा में अपना संबोधन देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कल के चंडीगढ़ मेयर चुनाव वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। इस दौरान वो भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उनके अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) ने वोट में गड़बड़ करके जीतने वाले को हरा दिया और हारने वाले को जिता दिया। पाकिस्तान में भी तो ऐसा ही कुछ हुआ है। रावलपिंडी के उस इलेक्शन कमिश्नर की आत्मा जाग गई और उसने बताया कि जो जीत रहे थे, उन्हें हरा दिया है। आज खुलेआम विधायकों को खरीदा जा रहा है। हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है। विधायकों को  करोड़ों रुपए के काले धन से खरीद कर खुलेआम सरकारों को गिराई जा रही है। धर्म से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है।

चारों तरफ अधर्म की स्थिति

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, “अब धर्म से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है। देश में जो आजकल हो रहा है, उससे चारों तरफ अधर्म की स्थिति पैदा हो गई है। कुकर्म का परिचलन बड़े स्तर पर हो रहा है, जो लोग कुकर्म कर रहे हैं, अब उन्हीं की तरक्की हो रही है।

अच्छी शिक्षा देने वाला सिसोदिया जेल के अंदर और बहनों को छेड़ने वाला सत्ता के अंदर

इस बीच केजरीवाल में अपने मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, “75 साल बाद इस देश को अच्छी शिक्षा की उम्मीद देने वाला मनीष सिसोदिया आज जेल में बंद है। धर्म जेल के अंदर और हमारी बेटियों को छेड़ने वाला बृजभूषण शरण सिंह सत्ता का सुख भोग रहा है। वही, जो सत्येंद्र जैन गरीबों को दवाइयां दिलाने का काम कर रहा था वो भी जेल के अंदर है और अब चुन-चुन कर देश के सबसे कुकर्मी और भ्रष्ट लोगों को पार्टी में शामिल कराके सत्ता का सुख भुगवा रही है।

कल कोर्ट में भगवान ने उजागर किया BJP का सच- अरविंद केजरीवाल  

वहीं, कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उन्होंने भगवान पर भरोसा जताते हुए कहा की, भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन के जरिए पूरी सृष्टि को यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म को कुचला जाएगा और जब-जब अधर्म बहुत ज्यादा हो जाएगा। तब-तब मैं उत्पन्न होऊंगा और अवतार लूंगा। मानव इतिहास में कई ऐसे मौके आते हैं, जब अधर्म ज्यादा हो जाता है तो लोगों को लगने लगता है कि सच्चाई से कुछ नहीं होगा। ऐसी स्थिति के लिए भगवान ने भरोसा दिया है कि वो मानव जाति के उत्थान के लिए वो अवतार लेंगे। कल कोर्ट में भाजपा के सच्चाई को उजागर करके भगवान ने संदेश दिया है कि हिम्मत नहीं हारो। डर के मत बैठो, अपना कर्म करो।

EVM को भगवान देख लेंगे, आप वोट डालने जरूर जाना- CM केजरीवाल

भाजपा पर EVM से जीत का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि, “कई लोगों को लगता है कि अब तो ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है तो वोट डालके क्या फायदा होता है। मगर भगवान कह रहे हैं कि बिल्कुल वोट डालने जाओ, ईवीएम हम देख लेंगे। बिना वोट के नहीं रहें, आवाज उठाएं, प्रदर्शन करें, भगवान ने चंडीगढ़ में उन्हें बेनकाब किया। ये धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है।

किसानों का मुद्दा भी उठाया

विधानसभा के अंदर CM केजरीवाल ने देश भर में जारी किसान आंदोलन पर भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, “किसान हमारे अन्नदाता हैं, किसान सबसे ज्यादा मेहनत करता है। किसान दिन-रात, हर मौसम में अपना पसीना बहाता है और हमारे लिए अन्न उगाता है। वो गरीब है, अमीर तो नहीं है। ऐसा तो नहीं है कि वो लोग बड़े-बड़े बंगले बनाकर बैठे हैं, जैसे इन नेताओं ने बना रखे हैं। फिर आप किसान की बात क्यों नहीं मानते हो। क्या आपको किसान की मांग नाजायज लगती है। किसान की मांग है कि मेरी फसल का मुझे पूरा दाम मिलना चाहिए। जो देश कृषि प्रधान देश है आखिर उस देश में किसान को यह सब क्यों करना पड़ रहा है?

Related Articles

Back to top button