UP Board Exam 2024: कल से शुरू हो जाएंगे बोर्ड परीक्षा, यहाँ पढ़ें इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट

वर्ष 2024 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन गुरुवार यानी 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2024 तक किया जाना तय किया गया है।

डिजिटल डेस्क: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए उनके एग्जाम से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तरफ से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वर्ष 2024 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन गुरुवार यानी 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2024 तक किया जाना तय किया गया है। इस पूरे मामले पर बयान देते हुए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने बताया कि, 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी 12 दिनों में ये परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। मतलब अगले महीने के 9 मार्च को परीक्षाएं समाप्त होंगी।

मात्र 19 दिन में पूरे हो जाएंगेयूपी बोर्ड के एग्जाम

मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में होने वाले एग्जाम में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें हाईस्कूल UP Board 10th Exam 2024 के 29 लाख 47 हजार 311 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 77 हजार 997 परीक्षार्थी हैं। इस बार के परीक्षाओं में ख़ास बात ये है कि इस साल यूपी बोर्ड के एग्जाम मात्र 19 दिन में पूरे हो जाएंगे, जबकि इससे पहले ये परीक्षाएं 1 महीने से अधिक चला करती थी।

परीक्षार्थियों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर

वहीँ, परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या से निपटने के लिए परीक्षार्थियों की शिकायतों के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस मामले पर जेकरि देते हुए UPMSP सचिव दीपक ने बताया कि, “हमने बोर्ड के मुख्यालय के साथ-साथ हर जिले में भी एक हेल्पलाइन जारी की है। जिसके माध्यम से कोई भी परीक्षार्थी सहायता प्राप्त कर सकता है। परीक्षा के तनाव को लेकर परीक्षार्थियों को मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।”

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने आगे बताया कि, “यूपी में कुल 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ नकलविहीन परीक्षाएं कराने की तैयारी में हमने कई इंतजाम किये हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों और वहां हो रहे परीक्षाओं पर निगरानी के लिए 5 कंट्रोल रुम बनाये गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रो पर CCTV कैमरे की व्यवस्था की गई है।”

परीक्षा का समय

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के एग्जाम में पहली पाली का समय सुबह 8.30 है से 11: 45 बजे होगा। जबकि दूसरी पाली का समय 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगा। वहीँ, परीक्षा केंद्र पर दोनों पाली में आधे घंटे तक पहुंचने वालों को अपने विलम्भ से पहुँचने का कारण बताना होगा। जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों की अनुमित के बाद उससे प्रवेश दिया जाएगा।

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

एग्जाम देने जा रहे कैंडिडेट्स इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र में उन्हें बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। वहीँ, एग्जाम देने जाने से पहले सभी परीक्षार्थी नीचे दिए जरूरी गाइडलाइन्स को जरूर पढ़ लें।

जरूरी गाइडलाइन्स

  1. सभी कैंडिडेट को एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है।
  2. परीक्षा शुरू होने से पहले अगर किसी भी कैंडिडेट का एडमिट कार्ड फर्जी पाया जाता है तो उसका एग्जाम तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
  3. एग्जाम देने आये अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच का जिम्मा परीक्षार्थी और प्रधानाचार्य का होगा।
  4. परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ आदि ले जाना बैन है।
  5. इस बार के परीक्षा में पहली बार 20 अंकों की परीक्षा OMR शीट पर होगी।

Related Articles

Back to top button