
शासन द्वारा परीक्षा निरस्त कर सम्पूर्ण पेपर लीक प्रकरण की जांच एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को आवंटित की गयी। लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ ने अपनी टीम के साथ की गिरफ्तारी। वांछित अरूण कुमार सिंह व सौरभ शुक्ला को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों से पूछताछ में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र की मिली एसटीएफ को जानकारी। 02 अप्रैल को एसटीएफ नोएडा द्वारा राजीव नयन मिश्र को गिरफ्तार किया गया था। राजीव नयन मिश्रा से पूछताछ में अमित सिंह के नाम का हुआ था खुलासा। लखनऊ में इंदिरा नगर क्षेत्र में रह रहा था ।
गिरफ्तार अमित सिंह गोमती नगर में कॉमर्स की कोचिंग चलाता था। उसी दौरान बलिया निवासी दीपक दुबे के माध्यम से राजीव नयन उर्फ राहुल मिश्रा निवासी प्रयागराज से सम्पर्क में आया। अमित सिंह अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संभाली थी।
अमित सिंह से मिली जानकारी के आधार पर जिस खाते में 05 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात बतायी गयी उसकी पुष्टि हुई। अमित सिंह उपरोक्त से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 एवं पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक कराया गया तथा परीक्षा की सुचिता भंग की गई है। जिस आधार पर अमित सिंह को समय 16.00 बजे हिरासत में लिया गया। अमित सिंह सीटेट परीक्षा पेपर आउट कराने के सम्बन्ध में जनवरी 2023 में थाना कंकरखेड़ा मेरठ से जेल जा चुका है।









