अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का सनसनीखेज वीडियो आया सामने, रोते हुए कहा- मुझे कुछ भी होता है समर जिम्मेदार होगा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। आकांक्षा दुबे वीडियो में रोते हुए सिंगर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही है। आकांक्षा दुबे अपने साथ कुछ भी होने पर सिंगर समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही है।

वाराणसी. भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। आकांक्षा दुबे वीडियो में रोते हुए सिंगर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही है। आकांक्षा दुबे अपने साथ कुछ भी होने पर सिंगर समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही है। वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती, मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है। बता दें, कि बीते 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध हालत में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था। एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की आशंका जताई गई थी। वहीं मामले में आरोपी समर सिंह पुलिस की गिरफ्त में हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। हालांकि विडियो कब की है इसकी पुष्टि नही हो पाई है, यूपी वाराणसी पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये वीडियो अपने सोशल एकाउंट पर मौत से कुछ दिन पहले स्टेट्स लगाया था। वहीं आरोपी समर सिंह आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ है।

गौरतलब है कि, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल के कमरे में फांसी से लटकी हुई मिली थी। अभिनेत्री वहां अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी। एक्ट्रेस का 26 मार्च 2023 को निधन हो गया था। आकांक्षा की मौत के बाद एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह का नाम भी इस मामले में सामने आया था। जिसके बाद से वाराणसी पुलिस ने सिंगर समर सिंह को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button