अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध, गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे पर लगे पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिनों के लिए लखनऊ में है। इस बार प्रियंका चोपड़ा न तो किसी फिल्म का प्रमोशन न कोई शूटिंग करने आई है। इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के विरोध के कुछ पोस्टर शहर में लगे दिखे।

लखनऊ. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिनों के लिए लखनऊ में है। इस बार प्रियंका चोपड़ा न तो किसी फिल्म का प्रमोशन न कोई शूटिंग करने आई है। इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के विरोध के कुछ पोस्टर शहर में लगे दिखे। ये पोस्टर गोमती नगर के समतामूलक चौराहे से ताज होटल तक लगे थे। पोस्टर किन लोगों के द्वारा लगाए गए हैं इसका अभी पता नही चल सका है।

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन तक लखनऊ में है और कई सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विरोध में लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर कई पोस्टर लगाए गये हैं। पोस्टर में अंग्रेजी में लिखा है कि “you are not welcome in city of nawab”। प्रियंका चोपड़ा के विरोध में पोस्टर किन लोगों द्वारा और किस वजह से लगाए गये हैं इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

लखनऊ दौरे के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने पहले दिन निगोहां के एक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। यहां प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों और आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात कर कई विषयों पर बात की। गौरतलब है कि यूनिसेफ ने साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को अपना गुडविल एंबेसेडर बनाया था। प्रियंका चोपड़ा तबसे यूनिसेफ के साथ मिलकर बच्चों के लिए काम करती है ताकि आने वाली पीढ़ी का बेहतर भविष्य हो सके। बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की है और अब वो अमेरिका में ही रहती हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV