अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, मिर्जापुर के 14 प्रशिक्षुओं का फ्लिपकार्ट में चयन

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पड़री में युवाओं को दिए जा रहे निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सेंटर में Domestic Data Entry Operator Course का प्रशिक्षण ले रहे 14 प्रशिक्षुओं का चयन हरियाणा स्थित Flipkart में Associate/Data Entry Operator पद के लिए हुआ है।

चयनित युवाओं को 8 घंटे प्रतिदिन कार्य और 26 कार्य दिवस के आधार पर ₹19,777 से ₹21,553 तक CTC Monthly Salary मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से एक समय भोजन, चाय-नाश्ता और आने-जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षुओं के चयन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन की ऊषा मिश्रा, ग्राम प्रधान राम सागर भारती (थानापुर), ग्राम प्रधान राम सिंह राणा (हिनौती), सुधांशु मिश्रा सहित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सेंटर कोऑर्डिनेटर और सुमित वाजपेई मौजूद रहे।

इस दौरान सेंटर की ओर से चयनित प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।

अभिभावकों और प्रशिक्षुओं ने युवाओं को Skill Development Training, Employment Opportunities और Self Reliance से जोड़ने के लिए अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रयासों की सराहना की।

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि Skill Development Program के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button