निकाय चुनाव में हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बसपा मुखिया अब पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी हैं। जिसके लिए उन्होंने बूथ सक्रिय करने के साथ कमेटियों में बदलाव के निर्देश दिए है। बूथ कमेटियों में बदलाव करो और पार्टी विरोध में काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाओ। पार्टी सिपहसालारों की नई टीम तैयार करने पर जोर है।
यूपी नगर निकाय चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने सभी नगर निगम के 17 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव के परिणामों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सेमिफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। वही बसपा मुखिया मायावती ने हार के बाद चिंतन की है। मायावती अब पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी में है।
निकाय चुनाव में बसपा ने दलित मुस्लिम समीकरण पर चुनाव लड़ा था। महापौर पद के लिए मायावती ने 17 में से 11 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली लेकिन 4 स्थानों पर दूसरे नंबर पर रही बसपा। वही अब बसप लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखने और खोयी हुयी जमीन वापस लाने के लिए नई रणनीति बना रही है।
सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से चुनाव जीती भाजपा
निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने भाजपा और सपा पर गंभीर आरोप लगाए है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकंडे अपनाकर और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग चुनाव जीती है।
निकाय चुनाव के परिणामों पर मायावती ने लगाया धांधली का आरोप
मायावती ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने धांधली करके चुनाव जीता है। जिसको लेकर बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा।