अफजाल अंसारी पर गिरी गाज…पहले गई सांसदी अब सरकारी आवास को कराया गया खाली

अफजाल अंसारी का सरकारी आवास खाली कराया गया है.बता दें कि लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद आवास खाली हुआ है.

दिल्लीमाफिया अफजाल अंसारी पर गाज गिरी है.अफजाल अंसारी का सरकारी आवास खाली कराया गया है.बता दें कि लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद आवास खाली हुआ है. और 22 जनपथ पर अफजाल अंसारी को आवास मिला था.

अफजाल को गैंगस्टर मामले में दोषी ठहराया गया था.सजा के बाद अफजाल की सदस्यता चली गई थी.यूपी के गाजीपुर से अफजाल अंसारी बसपा सांसद थे.फिलहाल अफजाल अंसारी जेल में है. उनके परिवार ने आवास खाली किया है.

बता दें कि अफजाल अंसारी गाजीपुर से 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बीएसपी के चिन्ह पर सांसद निर्वाचित हुए थे. और पीपल रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत दो साल से ऊपर की सजा होने पर सदस्यता चली जाती है.व्यक्ति संसद की सदस्यता के अयोग्य हो जाता है.इसी क्रम में अफजाल अंसारी की सदस्यता भी खत्म कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button