भाजपा को टक्कर देने के लिए अखिलेश खुद दे रहे सपाइयों को ट्रेनिंग, 80 सीटों पर शिकस्त देने के लिए बनाई ये रणनीति !

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। 24 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टियां नई-नई रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में सपा प्रशिक्षण शिविर के जरिये कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। भाजपा की साजिशों से निपटने के लिए प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव खुद कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे है। आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना रही है सपा।

आगामी लोकसभा चुनाव में अखिलेश पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहते है। जिसकी मॉनिटरिंग अब वह खुद कर रहे है। बूथ स्तर से लेकर संगठन तक को वह खुद ट्रेनिंग दे रहे है। बीजेपी पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को शिकस्त देने के लिए हर स्तर पर तैयार रहना है।

चुनाव की पवित्रता नष्ट कर रही बीजेपी- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को तहस-नहस करने पर तुली है। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की पवित्रता भी नष्ट करने की रणनीति बनाने में लगी है। भाजपा द्वारा जनादेश के साथ खिलवाड़ अब जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

बूथस्तर तक संगठन को मजबूती दी जा रही है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को पूरी गंभीरता से ले रही है। बूथस्तर तक संगठन को मजबूती दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों और चुनावी हथकंड़ो से परिचित कराया जा रहा है। भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को जो धोखा दिया है उसको घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने का समाजवादी पार्टी का संकल्प है।

Related Articles

Back to top button