अखिलेश यादव ने की घोषणा, योगेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया सपा का राष्ट्रीय सचिव

योगेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय सचिव बनाया। बदायूं में सपा कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

योगेंद्र सिंह तोमर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के बेहद करीबी माने जाते हैं और मधुर ग्रुप रियल स्टेट अलीगढ़ के चेयरमैन है। योगेंद्र सिंह तोमर बदायूं एवं संभल लोकसभा के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के मिठनपुर गांव के रहने वाले हैं। योगेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है।

Related Articles

Back to top button