अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक, कहा- समाजवादी पार्टी ने एक और नेता खो दिया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज पहुंचे। अखिलेश यादव पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल को श्रद्धांजलि दी और उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा समाजवादी पार्टी ने एक और नेता खो दिया है।

कन्नौज. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज पहुंचे। अखिलेश यादव पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल को श्रद्धांजलि दी और उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा समाजवादी पार्टी ने एक और नेता खो दिया है।

मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव में कम मतदान प्रतिशत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इतना ही समझ लीजिए कि लोकतंत्र पुलिस के सहारे चलाओगे और विपक्षी पार्टी को डराओगे धमकाओगे। आपने रामपुर में देखा मैनपुरी में समाजवादी कार्यकर्ता नेता इतने मजबूत थे। रामपुर में भी लड़े। जितनी पुलिस की जरूरत नही उससे ज्यादा पुलिस , इसलिए जनता को सामने आना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा मुझे उम्मीद है रिजल्ट जो आएगा वह सपा के पक्ष में आएगा। जनता को इसी तरह खड़े रहकर लोकतंत्र को बचाना पड़ेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान सुरक्षित रहेगा। और संविधान सुरक्षित रहेगा तो बाबा साहेब भीमराव जी डॉ राम मनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया नेता जी ने जो रास्ता दिखाया जिस रास्ते पर विजय बहादुर पाल जी चल रहे थे वह रास्ता मजबूत था। लोकतंत्र को बचाने के जनता को खड़ा होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button