Amethi: स्मृति इरानी के संसदीय क्षेत्र में निकाली गई श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, अनेकों झाकियों की हुई प्रस्तुति

केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी के संसदीय क्षेत्र में आज भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में राममय की गूंज है। आज जिले के सभी विधानसभा में एक साथ भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

अमेठी. केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी के संसदीय क्षेत्र में आज भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में राममय की गूंज है। आज जिले के सभी विधानसभा में एक साथ भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

जिले के विभिन्न रामलीला समिति के ग्रुप के रामभक्तो ने अनेक प्रकार के श्री राम की झांकियां प्रस्तुति की। मुसाफिरखाना कस्बे में गायत्री मंदिर के ग्रुप ने अनोखी झांकी प्रस्तुति की प्रभु श्री राम को कुटिया में बैठाया। 5 किलोमीटर की शोभायात्रा में स्कूली बच्चे व हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

बीजेपी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए हजारों की संख्या में रामभक्त शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी संसदीय क्षेत्र के 25 हजार रामभक्तो को अयोध्या की दर्शन कराएंगी। सवा लाख राम भक्तों के घर अयोध्या से आया हुआ प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button