राजनीतिक उठापटक के बीच आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी, जाने क्या है इस मुलाकात के मायने

यूपी की सियासत में बीते कुछ दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर जुदा–जुदा दिख रहा है। वहीं, भाजपा के भीतर ताबड़तोड़ बैठक-मुलाकातों से ये संकेत मिल रहे हैं कि यूपी भाजपा जरूर कोई बड़ी सियासी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। इसके बीच ही आज शाम को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

सीएम योगी की राजयपाल से मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुयी है। अब ये मुलाकात के बाद ही पता चलेगा कि यह औपचारिक मुलाक़ात थी या इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने है।

अगर यह राजनीतिक मुलाकात हुई तो एक बार यूपी में फिर से बदलाव की संभावना हो सकती है। सीएम योगी ने शाम 6 बजे राजयपाल से मिलने का समय लिया है। सियासी पंडितों की माने तो राजनीतिक चर्चा के बीच सीएम योगी की राजयपाल से मुलाकात के कई सियासी मायने है।

Related Articles

Back to top button