Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्घ के दौरान खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र को गोली लगी जिससे उस छात्र की मौत हो गई। जिस छात्र की मौत हुई है वह कर्नाटक का रहने वाला था और उसका नाम नवीन कुमार था।

छात्र की मौत की खबर की पुष्टि खुद विदेश मंत्रालय ने की है। विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत की जानकारी ट्वीट कर दी और छात्र की मौत पर दुख भी जताया। वहीं इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय आज ही राजधानी कीव छोड़ दे।

लोगों से कहा गया है कि जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे। आपको बता दे कि कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कई मिसाइल दागे है। वही आज यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार सुबह मुंबई में उतरा है।

Related Articles

Back to top button