सुभासपा विधायक बेदीराम का एक और कारनामा, फ्रॉड करके करोड़ों की जमीन पर किया कब्जा

बाराबंकी पुलिस भी बेदीराम से मिल गई है और चार महीने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की.बाराबंकी पुलिस ने बेदीराम और बाकी आरोपियों को संरक्षण दे रखा है.

जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर और पुलिस रिकॉर्ड में पेपर लीक माफिया, विधायक बेदीराम का एक और कारनामा प्रकाश में आया है. फ्रॉड करके करोड़ों की जमीन कब्जा कर ली. लखनऊ से सटे बाराबंकी इलाके में बेदी राम, उसकी बेटी और दामाद ने फ्रॉड करके एक किसान और इसके खरीददार की 5 बीघा जमीन कब्जा कर ली.

किसान और खरीददार को जब पता चला तो उन्होंने बाराबंकी पुलिस में बेदी राम, उनकी बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी, कूटरचना, फ्रॉड आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.ये मुकदमा बहुत भागदौड़ के बाद लिखा गया.

लेकिन बाराबंकी पुलिस भी बेदीराम से मिल गई है और चार महीने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की.बाराबंकी पुलिस ने बेदीराम और बाकी आरोपियों को संरक्षण दे रखा है.

एफआईआर करवाने वाला पीड़ित चक्कर काट रहा है लेकिन बाराबंकी पुलिस विधायक बेदीराम पर कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है.

Related Articles

Back to top button