Russia Ukraine War: जंग के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच यूक्रेन में एक और छात्र की मौत हो गई है। हालांकि इस छात्र की मौत की वजह जंग नही बल्कि स्ट्रोक थी। बताया जा रहा है कि छात्र काफी समय से बीमार चल रहा था और वह करीब एक महीन से कोमा में था। जिसके बाद कल उसकी मौत हो गई।

आपको बता दे कि यूक्रेन में ये दूसरे भारतीय की मौत है। इससे पहले मंगलवार को भी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है था कि गोलीबारी के दौरान नवीन को गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। नवीन की मौत की खबर की पुष्टि खुद विदेश मंत्रालय ने की थी।

विदेश मंत्रालय ने नवीन की मौत की जानकारी ट्वीट कर दी और नवीन की मौत पर दुख भी जताया। वहीं यूक्रेन में मारे गए छात्र  नवीन के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके बेटे को पीयूसी में 97 फीसदी नंबर लाने के बावजूद देश में मेडिकल सीट नही मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में मेडिकल की पढ़ाई बहुत मंहगी है। जिस कारण बच्चो को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button