
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर लविवि की ओर जाते समय एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया है और अब वह अस्पताल में भर्ती है। लेकिन भारत सरकार ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
खबरों के मुताबिक, भारतीय छात्र हरजोत सिंह कार से लविवि जा रहा था, तभी उस पर हमला हो गया और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस द्वारा भारतीय दूतावास के पास कीव ले जाया गया। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए जनरल वीके सिंह ने बताया कि, ‘कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है और उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इससे पहले मंगलवार को भी यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है था कि गोलीबारी के दौरान नवीन को गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। नवीन की मौत की खबर की पुष्टि खुद विदेश मंत्रालय ने की थी। विदेश मंत्रालय ने नवीन की मौत की जानकारी ट्वीट कर दी और नवीन की मौत पर दुख भी जताया