दिल्ली- संसद में नेता पक्ष और नेता विपक्ष की ओर से महिला आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया दी गई. इसी कड़ी में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भी बयान सामने आया है.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है.महिलाएं देश की आधी आबादी हैं. महिलाओं के उत्थान के बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता. यही कारण है कि नई संसद के पहले सत्र में हमने महिला आरक्षण बिल पेश किया है.
दिल्ली: महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है, "…महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। महिलाओं के उत्थान के बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि नई संसद के पहले सत्र में हमने महिला आरक्षण बिल पेश किया।" आरक्षण बिल…"@AnupriyaSPatel… pic.twitter.com/mZZMlCHqxz
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 19, 2023
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नए संसद भवन में आने के बाद हम अपनी संसदीय परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे. और देश के लोकतंत्र मजबूत करेंगे. महिलाओं की मजबूती के लिए और महिलाओं के हित में इस बिल को पेश किया गया है.
हमारी सरकार चाहती है कि देश की महिलाएं लीड करके इस देश का नेतृत्व करें. और इसके लिए सबसे जरुरी है कि देश और राज्यों में या फिर सदन में महिलाओं को बराबरी से और प्रतिनिधिओं के रुप में चुना जाए.