लेखक हरनाथ घोष के उपन्यास “अनहोली नेक्सस” का हुआ विमोचन, पाठकों का जताया आभार

हरनाथ घोष द्वारा लिखी गई पहली क्राइम थ्रिलर उपन्यास अनहोली नेक्सस को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर एस सतनाम सिंह संधू ने गुरूवार को लॉन्च किया। बता दे कि हरनाथ घोष द्वारा लिखी गई यह क्राइम थ्रिलर उपन्यास दोस्ती और छल की कहानी पर आधारित है।

जिसमें भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का विश्लेषण किया गया है। बता दे कि इस उपन्यास का प्रकाशन दिल्ली के नम्या प्रेस ने किया है। वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर एस सतनाम सिंह संधू ने उपन्यास को लॉन्च करने के दौरान हरनाथ घोष की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हरनाथ घोष नायाब और प्रतिभा के धनी हैं।

उन्होंने आगे कि हरनाथ घोष की रचनात्मक सोच और कहानी कहने की क्षमताओं ने पिछले कुछ वर्षों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के निर्माण में बहुत योगदान दिया है। वही इसी दौरान हरनाथ घोष ने भी अपने पाठकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button