Ayodhya : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV कैमरों से छेड़छाड़ के बाद वित्तीय पारदर्शिता में मिली बड़ी लापरवाही

अयोध्या: श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के मामले की जांच कर रही (SIT) के हाथ बेहद चौंकाने वाले और गंभीर खुलासा किया है। बता दे कि एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मंदिर प्रशासन और दान प्रबंधन में हर कदम पर गंभीर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और वित्तीय पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। राम के नाम पर सालों से चल रही थी लूट।

कई हैरान करने वाली खामियां उजागर हो चुकी

एसआईटी की जांच में अभी तक कई हैरान करने वाली खामियां उजागर हो चुकी हैं। मंदिर परिसर के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। इसके अलावा, भक्तों द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषणों के मिलान और भौतिक सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया में भी भारी लापरवाही और कमियां पाई गई हैं। अब जांच टीम को वित्तीय लेनदेन और दान के हिसाब-किताब में भी बड़ी गड़बड़ी और पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव मिला है।

करोड़ों रुपये के चढ़ावे का कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं

दस्तावेजों में करोड़ों रुपये के चढ़ावे का कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते जांच टीम अपनी विस्तृत और अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को सौंप देगी, जिसके बाद कई बड़े चेहरों पर एक्शन किया जाना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button