आयुष्मान की डॉक्टर जी को बॉक्स आफिस पर मिली बढ़िया शुरुआत, परणीति की फिल्म को नहीं मिले दर्शक

शुक्रवार को बॉक्स आफिस पर दो फिल्में रिलीज हुयी हैं। आयुषमान खुराना की डॉक्टर जी के साथ परिणीति की कोड रेड भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुयी है।

शुक्रवार को बॉक्स आफिस पर दो फिल्में रिलीज हुयी हैं। आयुषमान खुराना की डॉक्टर जी के साथ परिणीति की कोड रेड भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुयी है। इसके अलावा चिरंजीवी और सलमान खान की गॉडफादर और कांतारा अभी भी कमाई के मामले में अच्छा कर रही है। विक्रम वेदा और PS1 के भी शो कुछ सिनेमाघरों में चल रहे है।


डॉक्टर बन कर इस बार आयुष्मान खुराना दर्शकों के बीच आये हैं। आयुषमान की डॉक्टर जी ने पहले दिन 3.5 करोड़ की कमायी करी है। सिर्फ 35 करोड़ में बनी इस फिल्म के बजट को देखते हुये पहले दिन की कमायी को संतोषजनक कहा जा सकता है। जैसा की उम्मीद थी आलोचकों से इसे काफी सराहना मिली है वहीं दर्शकों भी यह फिल्म खासा पसन्द आरही है। वहीं परिणीति चोपड़ा और हार्डी सांधु की फिल्म कोड नेम तिरंगा जिसमें परिणीति का एक्शन अवतार देखने को मिला है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 25 लाख के आस पास रहा। कोड नेम तिरंगा का कुल बजट 40 करोड़ का है। पहले दिन की कमायी को देखते हुये इसका फ्लाप होना तय है।


पहले से सिनेमाघरो में मौजूद गॉडफादर और PS1 भी अब सुस्त पड़ती दिखायी दे रही हैं। दोनों की कुल कमायी क्रमश 109 करोड़ और 450 करोड़ पहले ही हो चुकी है। कांतारा जो की माउथ पब्लिसिटी के चलते काफी फेमस हुयी है। इसने 95 करोड़ की कमायी कर ली है। दर्शकों की मांग को देखते हुये इसे हिन्दी मे भी डब करके रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के हिन्दी संस्करण ने भी पहले दिन 1 से 2 करोड़ की कमायी कर ली है।

Related Articles

Back to top button
Poiščite gumb: preizkus IQ v 11 Uganka za tiste z ostrim vidom: v 8 sekundah poiščite Kje se skriva napaka Preprost IQ test: V Preizkusite svoje znanje Genialni ugankar razkriva Najdite ponosnega galeba: IQ