
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिल से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि एक 12 साल के लड़के को मगरमच्छ ने ज़िंदा खा लिया। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। गांवों में दहशत का माहौल है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मगरमच्छ बच्चे को खाना खिलाता दिख रहा है। वही वीडियो देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए।
नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गया था
घटना बौंडी थाना क्षेत्र की है। बच्चा गुरुवार को अपने चाचा के साथ धान के खेत में गया था। शाम को काम खत्म करने के बाद वह घाघरा (सरू) नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गया था। इसी बीच झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया, उसे अपने जबड़ों में पकड़ लिया और नदी में खींच ले गया।
मगरमच्छ के हमले की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका
वही मौके पर मौजूद गांववालों ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ के हमले की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय गांववालों ने देर रात नदी से उसकी बॉडी बरामद की। लाश का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा मगरमच्छ खा गया था। मृतक बच्चे के माता-पिता पहले ही गुज़र चुके हैं। वह अपने भाई-बहनों के साथ रहता था और इलाके के माधवपुरवा-करेहना विद्यालय में छठी क्लास का स्टूडेंट था।









