
लखनऊ; प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी खास इंतजार कर रही है. जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता 7 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएंगे. 17 सितंबर को पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान भव योजना के अभियान की शुरूआत करेंगे. इस मौक़े पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय वाराणसी में मौजूद रहेंगे.
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी झाँसी में और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल VK सिंह गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में PM मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी. सेवा पखवाड़ा में आयुष्मान हवाई योजना के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान किए संचालित होंगे.
बीजेपी कार्यकर्ता 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएंगे. इसके अलावा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा. इसमें बूथ कमेटियों के नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की भी की तैयारी जाएगी.
बीजेपी कार्यकर्ता बस्ती-बस्ती पहुँचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगें. 2 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा. सभी संगठनात्मक ज़िलों में तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं. प्रदेश स्तर पर गठित समिति प्रतिदिन अभियान की करेगी समीक्षा.









