भाजपा विधायक ने निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी को दिया समर्थन, हारने के बाद बीजेपी नेता का आरोप !

अमरोहा की गजरौला नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी कमलेश आर्य ने अपने ही पार्टी के विधायक पर निकाय चुनाव में घपला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक राजीव तरारा ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन किया है, जिसके कारण उनको निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

अमरोहा की गजरौला नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी कमलेश आर्य ने अपने ही पार्टी के विधायक पर निकाय चुनाव में घपला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक राजीव तरारा ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन किया है, जिसके कारण उनको निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मेरे द्वारा टिकट मांगने से नाराज हुए राजीव तरारा। जिसके बदले उन्होंने बसपा प्रत्याशी का समर्थन कर हमको इस चुनाव में घपला करके हराया गया है। मैं विधायक राजीव तरारा की शिकायत सीएम योगी से मिलकर करूंगा।

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है, पहली बार यूपी के सभी नगर निगम पर बीजेपी की जीत हुई है। लेकिन वहीँ कई नेताओं को करारी हार का भी सामना करना पड़ा। अमरोहा की गजरौला नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी कमलेश आर्य ने अपनी हार का ठीकरा अपने ही पार्टी के मौजूदा विधायक राजीव तरारा पर फोड़ा।

गजरौला नगर पालिका से बसपा राजेंद्री उर्फ उमा देवी को 15245 मत प्राप्त हुए थे, वही बात करें भाजपा प्रत्याशी कमलेश आर्य की तो उनको 14058 वोट प्राप्त हुए थे। जिसके बाद कमलेश आर्य ने भाजपा विधायक राजीव तरारा पर बसपा के समर्थन में प्रचार और वोट करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

सभी चुनावों के लिए एक होगी मतदाता सूची

नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग ने कहा हैं कि सभी चुनावों की मतदाता सूची अब एक की जाएगी। लोकसभा,नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची एक होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इसकी पहल लखनऊ से होगी। एक मतदाता सूची जारी करने के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। बाराबंकी से लोकसभा की मतदाता सूची का काम जारी है। मतदाता सूची को जोड़ने का काम शुरू भी किया गया था। व्यवहारिक दिक्कतों के चलते मतदाता सूची एक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button