IPL 2022 : चेन्नई ने धोनी तो RCB ने विराट को किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची का खुलासा कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 12 करोड़, रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए देकर चेन्नई ने रिटेन किया।

जबकि RCB ने विराट कोहली को 15 करोड़ ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। ऋषभ पंत को 16 करोड़, अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़, और एनरिच नॉर्टजे को 6.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

वहीं पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ और मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ में रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। केन विलियमसन को 14 करोड़, अब्दुल समद को 4 करोड़ और उमराम मलिक को भी 4 करोड़ देकर रिटेन किया है।

मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह को 12 करोंड, सूर्यकुमार को 8 करोड़ और कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया । राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 14 करोड  जोस बटलर 10 करोड़, यशस्वी जायसवाल 4 करोड़ में रिटेन किया जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन को 6 करोड, आंद्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को भी 8 करोड़ देकर रिटेन किया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV