चित्रकूट: पत्रकार सम्मेलन में बोले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह- मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, देश की आजादी में निभाई अहम भूमिका

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज चित्रकूट पहुंचने से पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण और मानिकपुर के बरदहा बांध का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से मरम्मत कराई जाए, ये योजना/ परियोजना अपूर्ण है उसे समय के साथ पूर्ण कर लिया जाए।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट में स्थित राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 35 वे प्रदेशीय सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव ने कहा कि मीडिया को कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका के साथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। भारत में मीडिया ने एक लंबा सफर तय करते हुए लोकतंत्र को निरंतर सशक्त करने का काम किया है हमारे देश को आजाद करने में भारतीय पत्रकारिता ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा आप लोग जनता एवं सरकार के बीच में एक श्रृंखला के रूप में कार्य करते हैं ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है की केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी सरकार के अनेक योजनाएं जो गरीबों के विकास को ध्यान में रखकर चलाई जा रही योजनाएं व उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पंहुचना चाहिए। जून 2022 से घरों मे पानी शुरू हो जाएगा और 2024 तक पूरा लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button