Commonwealth Games 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीरा बाई चानू को गोल्ड मेडल के लिए ट्वीट कर दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक के दौरान रजत पदक जीतने वाली भारत की मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। मीरा बाई चानू ने 49 किग्रा भार वर्ग में कुल 201 किग्रा भार उठाकर 22वें...

टोक्यो ओलंपिक के दौरान रजत पदक जीतने वाली भारत की मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। मीरा बाई चानू ने 49 किग्रा भार वर्ग में कुल 201 किग्रा भार उठाकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। उनकी जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें बधाई दे रहा है।

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मीरा बाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स में कीर्तिमान स्थापित करते हुए कुल 201 किलो वजन उठाने के साथ-साथ गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा बाई चानू की इस जीत को जहां भारतीयों के लिए प्रेरणा बताया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी जीत को भारत का गौरव बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट में लिखा गया है कि ‘मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। चल रहे खेलों में भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है। मीरा बाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।

वही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। हर भारतीय इस बात से खुश है कि उसने बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, खासकर नए एथलीटों को।”

बतादें कि मीराबाई चानू के नेतृत्व में भारोत्तोलकों ने यहां 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र के संकेत सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा भारोत्तोलन में रजत पदक जीता और कर्नाटक के गुरुराजा पुजारी ने सुबह के सत्र में पुरुषों के 61 किग्रा में कांस्य पदक जीता है।

Related Articles

Back to top button