Commonwealth Games: बर्मिंघम में मनाया गया उद्घाटन समारोह, सिंधु और मनप्रीत ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के दौरान की गई। इस दौरान एलेक्जेंडर स्टेडियम में मौजूद प्रिंस चार्ल्स ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के दौरान की गई। इस दौरान एलेक्जेंडर स्टेडियम में मौजूद प्रिंस चार्ल्स ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की. 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एलेक्जेंडर स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।

राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार पिछले खेलों के मेजबान होने के नाते, राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान परेड के दौरान भाग लेने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला था। जिसके बाद ओशिनिया क्षेत्र, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, कैरिबियन और अंत में यूरोप के देश मैदान पर आते नजर आए।

भारतीय दल का नेतृत्व डबल ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स का 21वां संस्करण शुक्रवार से मेजबान शहर बर्मिंघम, ब्रिटेन में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। लंदन 1934 और मैनचेस्टर 2002 के बाद यह तीसरी बार है जब इंग्लैंड खेलों की मेजबानी कर रहा है।

इस बार में 54 देशों और 18 क्षेत्रों की 72 टीमें शामिल होंगी, जो 19 विभिन्न विषयों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस बार 1,800 से अधिक पदक हैं,और तीन नए खेल शामिल हैं। महिला टी20 क्रिकेट, 3X3 बास्केटबॉल और 3X3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल है।

Related Articles

Back to top button
Live TV