राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को पटखनी दी। जिसके चलते पुनिया ने भारत के लिए 3-0 से गोल्ड मेडल मैच जीता। जोकि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।
भारतीय पहलवान ने पहली अवधि में 2-0 की बढ़त हासिल की. अंतिम तीन मिनट में सारा दबाव पुनिया के प्रतिद्वंद्वी मुहम्मद इनाम पर जा रहा था। पुरे मैच में पुनिया अच्छी फॉर्म में थे। अंतिम तीन मिनट में, उन्होंने मुकाबले पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली और अपने प्रतिद्वंद्वी को स्वर्ण पदक से दूर कर दिया।
पाक पहलवान ने पुनिया के मजबूत पकड़ से डिफेंस करने के लिए रास्ता खोजने में संघर्ष किया। और बिना किसी अंक को हासिल किए वो मुकाबला हार गए। इससे पहले, भारतीय कुश्तीबाज बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा में कनाडा के मैकनील के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।