
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, फर्म को ब्लैक लिस्ट और ठेकेदार पर FIR के निर्देशदेवरिया जिले में भारत समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है जहां करोड़ों की लागत से कार्यदाई संस्था UPRNSS द्वारा एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया जो काफी घटिया किस्म का बना हैंड ओवर होने के 04 माह बाद ही टूटने लगा दीवारों में दरारें आ गई बाउंड्री वॉल गिरने लगी जैसे ही भारत समाचार ने इस खबर को चलाया डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कमेटी बनाकर जांच कराई एक सप्ताह के अंदर ही बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO को ठेकेदार पर FIR और फर्म को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि पथरदेवा ब्लॉक के बिशनपुरा में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। जिसकी लागत लगभग 01 करोड़ 89 लाख रुपये थी। जिसमें अस्पताल की बिल्डिंग,आवास, बाउंड्री वाल आदि बनने थे जहां कार्यदाई संस्था UPRNSS ने इस कार्य को ठेकेदार से कराया, जहां काफी कमियां पाई गईं कैसे आवास के छज्जे टूटने लगे बाउंड्री वॉल गिरने लगी दीवारें फट गई।
पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के संरक्षण में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाया जहां जांच कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के संबंध में डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी जहां कई कमियां पाई गईं जैसे एक्सपोज्ड सरिया, स्ट्रक्चरल क्रैक, तालाब के किनारे रिटर्निंग वाल का ना होना ,कुछ जगहों पर रेलिंग का न होना पाया गया इस आधार पर डीएम ने CMO को ठेकेदार के विरुद्ध FIR तथा फॉर्म को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया जहां पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।









